Nusrat Bharucha: शेख हसीना की भूमिका से चर्चित, अब हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

Nusrat Bharucha: शेख हसीना की भूमिका से चर्चित, अब हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

Nusrat Bharucha: शेख हसीना की भूमिका से चर्चित, अब हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार। बांग्लादेशी सिनेमा की सुपरस्टार मानी जाने वाली एक्ट्रेस नुसरत फारिया इन दिनों मुश्किलों में फंस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को हाल ही में ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। एक्ट्रेस का नाम एक छात्र की हत्या की कोशिश के मामले में सामने आया है जिसके बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। 35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी

Nusrat Bharucha: शेख हसीना की भूमिका से चर्चित, अब हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी

कौन हैं नुसरत फारिया?

नुसरत फारिया ने अपना करियर एक रेडियो जॉकी और टेलीविजन प्रजेंटर के तौर पर शुरू किया था। जल्द ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और साल 2015 में बांग्लादेशी रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने ‘हीरो 420’, ‘बॉस 2’, ‘प्रेमी ओ प्रेमी’ और ‘ऑपरेशन सुंदरबन’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।

शिक्षा में भी टॉप, लंदन से ली लॉ डिग्री

ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने के साथ-साथ फारिया ने पढ़ाई में भी खुद को साबित किया। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। खूबसूरती के साथ-साथ एक्ट्रेस की एक्टिंग की वजह से भी उन्हें पहचाना जाता है।

शेख हसीना का निभाया किरदार

फारिया के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि साल 2023 में आई बायोपिक ‘मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ रही, जिसमें उन्होंने शेख हसीना का किरदार निभाया। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी इस भारत-बांग्लादेश को-प्रोडक्शन फिल्म ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। दर्शकों और आलोचकों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की।

इसे भी पढ़ें-  PAK vs SL: उधर वेलिंग्टन में भारत की जीत का जश्न, इधर लाहौर में 'पाकिस्तान दहन'- 110 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

गंभीर मामले में फंसी एक्ट्रेस

अभिनेत्री नुसरत फारिया अब एक कानूनी पेंच में उलझ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ढाका एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह थाईलैंड के लिए उड़ान भरने जा रही थीं। उनके खिलाफ वतारा इलाके में एक छात्र की हत्या की कोशिश के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी था। ये मामला 2024 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़ा है, जब देशभर में हिंसा भड़क उठी थी। इस केस में फारिया समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

फैशन में गलती न करें, शरीर के इन 5 हिस्सों पर टैटू बनवाना है खतरे का संकेत

अधर में लटके नुसरत के 6 प्रोजेक्ट्स?
गौरतलब है एक्ट्रेस नुसरत फारिया के 6 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जो पर्दे पर रिलीज होने वाले थे। वहीं अब उनकी गिरफ्तारी ने उनके करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामला न्यायिक प्रक्रिया में है।  35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी