
कटनी।मप्र में हुए नर्सिंग कालेज भर्ती में घोटाले ने तूल पकड़ लिया है।मप्र एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर कटनी कचहरी चौक पर ज़िला एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम् मिश्र के नेतृर्व में प्रदेश सीबीआई एजेंसी का पुतला दहन हुआ।
ज्ञापन सौंपकर की उच्च केंद्रीय स्तर की समिति से जाँच की माँग
जानकारी देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सीबीआई हमेशा से ही संदेह के घेरे में रही है,लगातार उनके उच्च स्तर के अधिकारी भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे है।
जिसकी वजह से भाजपा राज में फल फूल रहे घोटाले की निष्पक्ष जाँच नहीं हो पा रही है,एनएसयूआई ने अनुविभागीय अधिकारी के के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर माँग की है कि उक्त घोटाले की जाँच केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई से करवाई जाए व घोटाले में संलिप्त कलेजों को ब्लैकलिस्ट किया जाये।शिक्षा जगत को व्यापार का अड्डा बना चुकी भाजपा के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरकर इसी तरह प्रदर्शन किए जाएँगे जब तक माँग पूरी नहीं होती।प्रदर्शन में मुख्य रूप से छात्र नेता ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडेय,अजय खटिक,अभिषेक प्यासी,उपाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी,विकास दुबे,राहुल यादव,प्रिंस वंशकर,रोहित खटिक,सौरभ पांडेय,प्रज्वल साहू,सहित अन्य प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।








