एनएसस छात्राओं द्वारा समाज सुधार हेतु विविध कार्यक्रमों का किया आयोजन

एनएसस छात्राओं द्वारा समाज सुधार हेतु विविध कार्यक्रमों का किया आयोज
कटनी- राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सुधार का सबसे बड़ा माध्यम है। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी की महिला इकाई डॉ माधुरी गर्ग कार्यक्रम प्रभारी के नेतृत्व में प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई जी की अध्यक्षता में समाज सुधार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सतत जारी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता स्वास्थ्य नशा उन्मूलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मतदाता जागरूकता जल बचाओ कल बचाओ पर्यावरण संरक्षण सुरक्षित नारी बाल विवाह अपराध है इस संदर्भ में एक रैली का आयोजन प्रेम नगर अयोध्या बस्ती में की गई नस की स्वयं सेविकाओं ने रैली के माध्यम से बताया कि हमें अपने समाज को बाल विवाह मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है ।बाल विवाह अपराध है। हमें हर संभव बाल विवाह को रोकना चाहिए बच्चों को पूरी उम्र तक स्वस्थ होने के पश्चात ही विवाह करना चाहिए। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण करना चाहिए ।लैंगिक अपराधों से बच्चों की रक्षा करनी चाहिए ।इसके लिए हमें 181 चाइल्ड हेल्पलाइन का प्रयोग करना चाहिए। एनएसएस के विद्यार्थियों ने घर घरजाकर इस तथ्य की जानकारी रह वासियों को दी अंत में या रैली प्रेम नगर अयोध्या बस्ती से पुनः महाविद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई और डॉक्टर माधुरी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।








