Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latest

अब 27 फरवरी तक चलेगी रीवा-मुंबई स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे ने बढ़ाए फेरे

जबलपुर(YASH BHARAT.COM)। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा-मुंबई (सीएसएमटी) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन फरवरी 2026 के अंत तक संचालित की जाएगी। पहले यह ट्रेन 16 जनवरी 2026 तक ही प्रस्तावित थी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02187 रीवा-मुंबई प्रत्येक गुरुवार को 26 फरवरी 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 02188 मुंबई-रीवा प्रत्येक शुक्रवार को 27 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस निर्णय से दोनों दिशाओं में कुल 7-7 अतिरिक्त फेरे मिलेंगे। रीवा से यह ट्रेन दोपहर 3:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी जबकि मुंबई से ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चलकर शनिवार सुबह 9:45 बजे रीवा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इससे विंध्य और महाकौशल अंचल के यात्रियों को मुंबई आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक