अब LPG सिलेंडर के साथ घर आएगा राशन: BPCL शुरू करेगी ई-कॉमर्स डिलीवरी, Zepto और Blinkit को देगी टक्कर
सरकारी पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब सिर्फ ईंधन बेचने तक सीमित नहीं रहेगी। फ्यूल के अलावा कमाई के नए स्रोत विकसित करने के लिए कंपनी क्विक ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम रख रही है। अपने विशाल LPG डिस्ट्रीब्यूशन और पेट्रोल पंप नेटवर्क के दम पर BPCL अब Zepto, Blinkit और Instamart जैसी दिग्गज डिलीवरी कंपनियों को सीधी चुनौती देने की तैयारी में है।
LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप बनेंगे ‘डार्क स्टोर’
-
घर की डिलीवरी: ग्राहक BPCL के ऐप के जरिए किराने का सामान (Groceries), FMCG प्रोडक्ट्स और घरेलू जरूरत की चीजें ऑर्डर कर सकेंगे।
-
सिलेंडर के साथ राशन: इन सामानों की डिलीवरी LPG सिलेंडर की डिलीवरी के साथ ही आपके घर तक की जाएगी।
-
डार्क स्टोर मॉडल: पेट्रोल पंपों पर मौजूद ‘In&Out’ स्टोर्स और चुनिंदा LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप्स का इस्तेमाल ‘डार्क स्टोर’ या फुलफिलमेंट पॉइंट के तौर पर किया जा रहा है।
-
पायलट प्रोजेक्ट: कंपनी फिलहाल महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है।
लॉन्च होगा खुद का पेमेंट गेटवे
-
Hello BPCL ऐप: कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Hello BPCL’ ऐप में अपना खुद का पेमेंट गेटवे इंटीग्रेट करने जा रही है।
-
सीधा भुगतान: इससे ग्राहक पेट्रोल पंपों पर फ्यूल लेते समय या ई-कॉमर्स खरीदारी करते समय सीधे कंपनी के सुरक्षित प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।
BPCL का मुख्य उद्देश्य अपने विशाल नेटवर्क और करोड़ों ग्राहकों के बेस का इस्तेमाल कर एक मजबूत ‘नॉन-फ्यूल रिटेल इकोसिस्टम’ तैयार करना है। अब LPG सिलेंडर के साथ घर आएगा राशन: BPCL शुरू करेगी ई-कॉमर्स डिलीवरी, Zepto और Blinkit को देगी टक्कर








