katniLatestमध्यप्रदेश

अब कल से कटनी मुड़वारा स्टेशन होकर सप्ताह में तीन दिन चलेगी भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, पश्चिम मध्य रेलवे के एक दर्जन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को देखते हुए भोपाल जंक्शन से धनबाद जंक्शन के बीच कटनी मुड़वारा स्टेशन शुरू की गई नई गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा कल 27 फरवरी 2026 से शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे विदिशा, बीना, सागर और कटनी मुड़वारा होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 11631 भोपाल-धनबाद त्रि सप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को भोपाल से संचालित होगी। इसकी पहली नियमित सेवा कल 27 फरवरी से शुरू हो रही है। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 11632 धनबाद-भोपाल त्रि सप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। धनबाद से इसकी पहली सेवा 1 मार्च 2026 से शुरू होगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 11631 भोपाल-धनबाद त्रि सप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल से रात 20:55 बजे रवाना होकर विदिशा 21:36 बजे, बीना 23:00 बजे, सागर 00:08 बजे फिर अगले दिन दमोह 01:13 बजे, कटनी मुड़वारा 02:30 बजे, ब्यौहारी 04:48 बजे, बरगवां 07:08 बजे होते हुए रात 20:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11632 धनबाद-भोपाल त्रि सप्ताहिक एक्सप्रेस धनबाद से सुबह 07:20 बजे रवाना होकर रात 11:55 मिनट पर कटनी मुड़वारा स्टेशन पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव लेने के बाद अगले दिन रात 12:05 बजे कटनी मुड़वारा स्टेशन से रवाना होकर सुबह 07:00 बजे भोपाल पहुँचेगी।

एलएचबी कोच के साथ चलेगी नई ट्रेन 

यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए इस ट्रेन में कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इसमें फर्स्ट एसी का 1 कोच, सेकंड एसी के 2, थर्ड एसी के 6, स्लीपर श्रेणी के 7 और सामान्य श्रेणी के 4 कोच शामिल हैं।

इन शहरों को मिलेगा नई ट्रेन का लाभ

भोपाल और धनबाद के बीच यह ट्रेन सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, डालटनगंज, लातेहार और बोकारो थर्मल जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों पर भी रुकेगी, जिससे व्यापारियों और छात्रों को इस ट्रेन का विशेष लाभ मिलेगा।

शुभारंभ स्पेशल सेवा का भाजपा जनों ने किया था स्वागत 

ग़ौरतलब है कि बीते दिनों ट्रेन का भोपाल स्टेशन से शुभारंभ किया गया था और शुभारंम स्पेशल ट्रेन के कटनी मुड़वारा स्टेशन पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी भाजपा जनों के साथ स्टेशन पहुंच कर नई ट्रेन का स्वागत किया था और कहा था कि इस नई ट्रेन सेवा के शुरु होने से लोगों को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पारस जैन, संस्कार मिश्रा, अमित तिवारी, रोहित जैन, हर्षित पटेल, आशु यादव, अविरल शुक्ला, अक्षय गुलेरिया, शुभम गुप्ता आदि कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रियों ने भी नई ट्रेन सेवा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया था।

Back to top button