दीदी के किले में अब ‘बुलडोजर’ की एंट्री: कोलकाता के न्यू मार्केट में TMC कार्यालय जमींदोज, इलाके में भारी तनाव
दीदी के किले में अब ‘बुलडोजर’ की एंट्री: कोलकाता के न्यू मार्केट में TMC कार्यालय जमींदोज, इलाके में भारी तनाव,पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य का सियासी पारा गिरना तो दूर, हिंसा और आरोपों की आंच में और दहक उठा है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्य में ‘आतंक का माहौल’ बनाने का आरोप लगाया है।
बुलडोजर एक्शन और अवैध कब्जे का विवाद
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब वहां स्थित टीएमसी कार्यालय को बुलडोजर से ढहा दिया गया। टीएमसी ने इसे बदले की राजनीति करार दिया, वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि यह कार्यालय अवैध कब्जे की जमीन पर बना था।
हिंसा की बड़ी घटनाएं:
- आगजनी: जगतबल्लवपुर में पार्टी कार्यालय को आग के हवाले करने की खबर है।
- फायरिंग: उत्तर 24 परगना के सरबेरिया-आगरहाटी क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।
- तोड़फोड़: कई इलाकों में दुकानों और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाने के आरोप सामने आए हैं।
TMC के तीखे हमले: केंद्रीय बलों पर सवाल
टीएमसी नेतृत्व ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि यह जीत का जश्न नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। साथ ही, केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया कि हिंसा के दौरान वे मूकदर्शक बने रहे।
छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बंगाल में भाजपा की इस बड़ी जीत के पीछे छत्तीसगढ़ का ‘महतारी वंदन’ फॉर्मूला काफी कारगर साबित हुआ, जिसने दीदी के अभेद्य किले को ढहाने में मुख्य भूमिका निभाई।

