katniमध्यप्रदेश

NKJ पुलिस की मारपीट के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! लगा 6 किमी लंबा चक्काजाम, एंबुलेंस भी फंसी

NKJ पुलिस की मारपीट के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! लगा 6 किमी लंबा चक्काजाम, एंबुलेंस भी फंस

 

कटनी- एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक जुहला-जुहली मोड़ पर ग्रामीण चक्काजाम पर बैठ गए। चक्काजाम के दौरान महिलाएं बच्चे और बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओ द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताएं कि क्षेत्र के विक्रम यादव नामक युवक के साथ पुलिस द्वारा बेवजह मारपीट की गई इसके विरोध में यह चक्का जाम प्रदर्शन किया जा रहा है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि क्षेत्र के आदिवासी मोहल्ले में गौटिया समाज के लोग आए दिन यहां के रहवासियों को चाकू की नोक पर डराते धमकाते हैं जिसकी शिकायत उनके द्वारा पुलिस प्रशासन के किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती आज एक बार फिर पुलिस यहां पहुंची थी और विक्रम यादव के द्वारा गौटिया समाज के लोगों की शिकायत की जा रही थी इसी दौरान अचानक पुलिस द्वारा विक्रम के साथ मारपीट शुरू कर दी कुछ ही मिनट में यह मामला गंभीर हो गया और ग्रामीण चक्का जाम पर बैठ गए इस दौरान विक्रम जो कि घायल हुआ था उसे 112 पुलिस वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया चक्काजाम की सूचना पर डीएसपी रत्नेश मिश्रा एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह राजपूत सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा कई घंटे की समझाइए इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने रात्रि 10:00 बजे के बाद चक्का जाम समझाइश के बाद ग्रामीणों द्वारा समाप्त किया गया पुलिस ने इस मामले पर कार्यवाही का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।

Back to top button