Friday, May 8, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

व्यापार में निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को एनकेजे पुलिस ने जिला पन्ना से किया गिरफ्तार

व्यापार में निवेश के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को एनकेजे पुलिस ने जिला पन्ना से किया गिरफ्ता

 

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के द्वारा वर्तमान परिदृष्य मे वित्तीय अपराधों को रोकने एवं संपत्ति बरामदगी के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए है आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) कटनी रत्नेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी एन.के.जे. उप निरी रूपेन्द्र राजपूत की टीम को सफलता मिली है।

पांच मई को प्रार्थी देवकीनंदन परौहा पिता तुलसीराम परौहा उम्र 59 साल निवासी दुर्गाचौक थाना एन.के.जे.कटनी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत किया की जिला पन्ना निवासी तुलसी राम साहू उर्फ बोका साहू द्वारा रेलवे का कान्ट्रेक्टर होने का बताकर,ग्राम सकारिया जिला पन्ना मे रेलवे का ठेका मिलने का बताकर पैसा लगाने के नाम पर 36 लाख 30 हजार रुपये का झांसा देकर, छल कपट पूर्वक कूटरचना कर धोखाधडी करने का शिकायत प्रस्तुत किया है। मामला सदर मे उक्त आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 318(4) बीएनएस पाये जाने से थाना एन.के.जे. कटनी मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए है। विवेचना दौरान सायबर सेल कटनी से उक्त आरोपी के साइबर सेल की सहायता से थाना शाहनगर जिला पन्ना के पास से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जो घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा ली गयी राशि 3630000 रुपये को जप्त की गयी है। घटना को अंजाम देते समय आरोपी द्वारा उपयोग की गई टोयोटा फॉर्च्यूनर को भी जप्त किया गया है । आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – तुलसी साहू उर्फ बोका पिता दयाराम साहू निवासी हरदुआ खम्हरिया जिला पन्ना को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 36 लाख 30 हजार रुपये व नगद एक नग काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर जप्त की गयी है

 

कार्यबाही मे उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत , उप.निरी. नरेश झारिया, सउनि मनोज कोडापे, प्र.आर. 278 आरिफ हुसैन , प्र.आर. 304 शैलेष दमोहिया, आर. 324 अर्पित पटेल व थाना रंगनाथनगर से थाना प्रभारी उप.निरी. अरुणपाल सिंह , प्र.आर. लालजी यादव, आर. वीरेन्द्र दहायत तथा सायबर सेल टीम अजय शंकर साकेत, अमित श्रीपाल, सतेन्द्र राजपूत, शुभम गौतम, चंदन प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि