katniमध्यप्रदेश

एनकेजे पुलिस ने गैस सिलेण्डर चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

एनकेजे पुलिस ने गैस सिलेण्डर चोर गिरोह को किया गिरफ्ता

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा , अति पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे प्रभारी को मिली सफलता।
घटना 06/11/25 को प्रार्थी अर्चना तिवारी पति राजेन्द्र तिवारी निवासी देवराखुर्द थाना एन.के.जे.कटनी की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि प्राथमिक स्कूल देवराखुर्द से 05 गैस सिलेन्डर, राशन सामग्री कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे.कटनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन से जानकारी प्राप्त हुई कि गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले गिरोह को थाना कुठला द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर थाना एनकेजे क्षेत्र में भी गैस सिलेण्डर चोरी करना बताये जिसके बाद थाना कुठला द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों को न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है जिसके बाद उक्त आरोपीगणों से पुनः पूछताछ करने हेतु आरोपीगणों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की गई जो ग्राम देवराखुर्द के प्राथमिक माध्यमिक स्कूल में पांच गैर सिलेण्डर एवं राशन सामग्री चोरी करना बताये पुलिस रिमाण्ड में प्राप्त आरोपीगणों के मेमोरेण्डम कथन लेख कर जप्ती कार्यवाही की गई । पाँचो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया । मामले का एक आरोपी करिया आदिवासी फरार है जिसकी पता तलाश किया जा रहा है । मामले में आरोपी संदीप काछी पिता बालिकराम काछी उम्र 27 निवासी छैघरा थाना कुठला जिला कटनी, कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा निवासी जोबीकला थाना कुठला जिला कटनी, मंजू उर्फ जयदेव पटेल पिता मेबालाल पटेल निवासी जोबीकला थाना कुठला जिला कटनी, मनोज उर्फ रोहित यादव पिता रामप्यारे यादव निवासी छैघरा थाना कुठला जिला कटनी, शनि दाहिया पिता सुखीलाल दाहिया निवासी कछगवां थाना कुठला जिला कटनी को गिरफ्तार किया है जिनके पास से बरामद शुदा मशरूका में 05 गैस सिलेन्डर कीमती 15000 रूपये जप्त किया गया है

कार्यबाही में थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत,सउनि मनोज कोडापे, प्र0आर0 453 राजकुमार शर्मा, आर.324 अर्पित पटेल की सराहनीय भूमिका रही

Back to top button