एनकेजे पुलिस की कार्रवाई 3 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार,पुलिस को देख झाड़ियों में छिपा आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा गया

एनकेजे पुलिस की कार्रवाई 3 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार,पुलिस को देख झाड़ियों में छिपा आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा गया
कटनी | जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनकेजे थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाबाघाट रोशननगर क्षेत्र से एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके पास से साढ़े तीन किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की मुस्तैदी से धराया तस्कर
जानकारी के अनुसार, एसपी अभिनय विश्वकर्मा व एएसपी संतोष डेहरिया के निर्देशन में थाना एनकेजे की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सन्यासी बाबा मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक सफेद थैला लेकर बैठा दिखा। पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी भागकर झाड़ियों में छिप गया। पीछा कर रही पुलिस टीम ने आरोपी छंगा उर्फ राम विलास निषाद (35 वर्ष), निवासी प्रेमनगर को भीगे हुए हालात में दबोच लिया।
50 हजार का माल बरामद
आरोपी के पास मिले थैले की तलाशी लेने पर उसमें खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट मिले, जिनमें 3 किलो 504 ग्राम नमीयुक्त गांजा भरा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस कार्रवाई में सउनि केवल उइके, प्रधान आरक्षक प्रहलाद सिंह, राजकुमार शर्मा और आरक्षक जयंत कोरी की सराहनीय भूमिका रही








