Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

NKJ यार्ड में बेपटरी हुआ इलेक्ट्रिक इंजन, रेल यातायात प्रभावित नहीं

कटनी। NKJ यार्ड में एरिया मैनेजर ऑफिस के पास आज दोपहर मालगाड़ी शटिंग कर रहा एक इलेक्ट्रिक इंजन बेपटरी हो गया। यार्ड में घटना होने की वजह से रेल यातायात में कोई असर नहीं पड़ा।

घटना की जानकारी लगते ही रेल अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बेपटरी हुए इंजन को पटरी लाया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी मुताबिक आज 20 सितंबर की दोपहर लगभग 12 बजे न्यू कटनी जंक्शन स्थित एरिया मैनेजर ऑफिस के पास बिलासपुर=कटनी रेलखंड पर ईसी-3 में एक इलेक्ट्रिक इंजन नंबर डब्ल्यूडीजी 23812 शंटिंग के दौरान बेपटरी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट एनकेजे स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। बाद में दुर्घटना राहत गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर बेपटरी हुए इंजन को पटरी लाया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम