Monday, May 18, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

निवार चौकी पुलिस ने महिला की झाड़फुक कर छेड़छाड़ करने बाला तांत्रिक बाबा गिरफ्तार

निवार चौकी पुलिस ने महिला की झाड़फुक कर छेड़छाड़ करने बाला तांत्रिक बाबा गिरफ्तार

कटनी – माधव नगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी मे बाबा द्वारा महिला को छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है महिला की शिकायत पर आरोपी बाबा को निवार चौकी पुलिस द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधव नगर श्री संजय दुबे के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था ।

12 मई को फरियादिया की रिपोर्ट पर अप.क्र.431/26 धारा 74,75,79,351(2)bns का दर्ज कर दौरान विवेचना में आरोपी बाबा नुनी दाहिया पिता अन्तू दाहिया उम्र 33वर्ष निवासी शाहपुर थाना माधव नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो न्यायालय द्वारा भेजा गया जेल l

कार्यवाही मे विशेष भूमिका चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, कमलेश्वर शुक्ला प्र.आर.गौरव सेन ,मनीष कुमार , आरक्षक अरविंद, बक़ील की अहम भूमिका रही ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि