Latest

नितिन नवीन ने राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, संभाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

नितिन नवीन ने राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, संभाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

नितिन नवीन ने राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, संभाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत का पालन करते हुए बिहार के कद्दावर नेता नितिन नवीन ने तत्काल प्रभाव से राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
नितिन नवीन ने राज्य मंत्री पद से दिया इस्तीफा, संभाली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान

नितिन नवीन, जो नीतीश सरकार में दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, ने अब इन पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें नई राष्ट्रीय भूमिका के लिए पूरा समय देने का निर्देश दिया। इसके बाद सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा।

नितिन नवीन ने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसके लिए पूरी तरह समर्पित हूं। अब मेरी प्राथमिकता राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। ‘एक व्यक्ति-एक पद’ पार्टी की परंपरा है, जिसका पालन करना मेरा कर्तव्य है।

Back to top button