
नितिन नबीन की ताजपोशी पर क्या बोलीं पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी?
नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को आगे बढ़ाएंगे।’ उन्होंने बंगाल चुनावों पर उनका कहना है, ‘इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।’
भाजपा मुख्यालय में पहुंचने लगे पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री
भाजपा अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के आधिकारिक एलान से पहले पार्टी मुख्यालय में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तक भाजपा मुख्यालय पहुंचने लगे हैं।
नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर क्या बोले बिहार भाजपा नेता संजय सराओगी?
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सराओगी ने नितिन नबीन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कहा, ’15 जनवरी को जब घोषणा हुई, तब तक वे देश के नेता बन चुके थे, आज वे औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पहली बार बिहार से कोई व्यक्ति विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है और सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हम बेहद खुश हैं क्योंकि आज वह व्यक्ति जिसके साथ हमने 20 वर्षों तक काम किया है, हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।’
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन आज भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक रूप से पद संभालेंगे।





