Tuesday, April 7, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजनराष्ट्रीय

Nitesh Panday Death: होटल में मृत पाए गए बॉलीवुड एक्टर नितेश पांडे, जांच में जुटी पुलिस

Nitesh Panday Death: होटल में मृत पाए गए बॉलीवुड एक्टर नितेश पांडे, जांच में जुटी पुलिस बॉलीवुड (Bollywood) को एक और झटका लगा है। अभिनेता नितेश पांडे (Nitesh Pandey) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 51 साल थी और जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से निधन हुआ है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, नितेश पांडे महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी में एक होटल में मृत पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। होटल स्टाफ और उनके करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बता दें, आज सुबह ही खबर आई थी कि साराभाई वर्सेज साराभाई की अभिनेत्री जैस्मिन उर्फ ​​वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है।

बड़ा सवाल

आख़िरर क्यों चले जाते हैं जिन्दगी से दूर बॉलवुड के यह खास एक्टर?

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम