Nissan Magnite: निसान मैग्नाइट SUV पर डिसकाउंट, मई में खरीदने पर होगी हजारों रुपये की बचत : निसान मैग्नाइट एसयूवी पर मिल रही है शानदार छूट, मई में खरीदने पर होगी हजारों रुपये की बचत सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) ब्रांड का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए मई के महीने में आकर्षक ऑफर लेकर आई है। वैरिएंट और खरीद के क्षेत्र के आधार पर पर, मैग्नाइट एसयूवी 57,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर छूट की पूरी डिटेल्स दी है।
मई महीने के लिए मैग्नाइट पर मिलने वाले ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। कंपनी एक गोल्ड सर्विस पैक और 6.99 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर पर एक स्पेशल फाइनेंस ऑफर भी दे रही है, अगर निसान फाइनेंस के जरिए इसका लाभ उठाया जाता है।
ग्राहक XE को छोड़कर मैग्नाइट के सभी वैरिएंट्स पर 18,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। वैरिएंट और खरीद के क्षेत्र के आधार पर एक्सेसरीज पर 20,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। XE को छोड़कर सभी वैरिएंट्स पर 7,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठाया जा सकता है।
एनआरआई परिवारों, किसानों और डॉक्टरों के लिए 7,000 रुपये तक का स्पेशल डिस्काउंट उपलब्ध है, बशर्ते कुछ नियम और शर्तें पूरी हों और सभी जरूरी दस्तावेज पेश किए गए हों।
निसान मैग्नाइट एसयूवी में 7 इंच की टीएफटी स्क्रीन, एंबिएंट मूड लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। निसान मैग्नाइट की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 11.02 लाख रुपये तक जाती है।
Maginte इस समय भारत में कंपनी की एकमात्र पेशकश है और पिछले महीने इसकी 2,617 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी महीने के दौरान 2,110 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वाहन निर्माता अब X-Trail (एक्स-ट्रेल) एसयूवी सहित विभिन्न नए मॉडल के लॉन्च के साथ अपने भारतीय पोर्टफोलियो को नया रूप देने की तैयारी कर रहा है। आने वाले समय में देश में लॉन्च होने वाले अन्य मॉडल Qashqai और Juke जैसी एसयूवी हैं।
