FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लाइव: सरकार ने बिहार के लिए किया बड़ा ऐलान, शिक्षा के लिए AI एक्सिलेंस केंद्र खोले जाएंगे

निर्मला सीतारमण का बजट भाषण लाइव: सरकार ने बिहार के लिए किया बड़ा ऐलान, शिक्षा के लिए AI एक्सिलेंस केंद्र खोले जाएंगे । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा पूर्ण बजट है. वहीं, निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं. इससे पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट पेश करने की अनुमति ली. इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई।

बजट में ऐलान

  • सरकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को ऋण परिचालन के लिए सहायता प्रदान करेगी
  • असम के नामरूप में 12.7 टन सालाना क्षमता का यूरिया संयंत्र लगाया जाएगा
  • सरकार स्वच्छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण को समर्थन देने के लिए मिशन शुरू करेगी
  • 200 डे कैंसर केयर केंद्र खोले जाऐंगे
  • सरकार बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान स्थापित करेगी
  • शिक्षा के लिए AI एक्सिलेंस केंद्र खोले जाएंगे

बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज में सीटें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेडिकल के छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि मेडिकल कॉलेज में अगले साल से 10 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि