Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

Nirbhya case : अक्षय से नहीं मिल सकी पत्नी, किया हई वोल्टेज ड्रामा

पटना। निर्भया सामूहिक दुष्‍कर्म व हत्‍याकांड मामले में जिन चार दोषियों को शुक्रवार की सुबह फांसी दी गई, उनमें बिहार के औरंगाबाद का मूल निवासी अक्षय ठाकुर भी शामिल था। अक्षय की उसकी पत्‍नी पुनीता व छोटे बेटे से अंतिम मुलाकात गुरुवार को होने वाली थी। लेकिन देर से पहुंंचने के कारण तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। पुनीता ने jagran.com से खास बातचीत में इसकी जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि वह पति से क्‍या बात करने वाली थी। वह पति को निर्दोष मानती है। अब वह शुक्रवार को अक्षय के अंतिम संस्‍कार के बाद ही बिहार लौटेगी।

इसके पहले दिल्‍ली के पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया मामले के दोषियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर तब हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक दोषी अक्षय की पत्नी पुनीता खुद अपने व नाबालिग बेटे को भी फांसी देने की मांग करते हुए खुद को सैंडिल से पीटने लगी तथा बेहोश होकर गिर पड़ी। उसने कहा कि समाज उसके निर्दोष पति के पीछे पड़ा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम