Site icon Yashbharat.com

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने बजट आंकड़ों में त्रुटियां होने से सम्मिलन की कार्यवाही 18 जून तक स्थगित की

IMG 20240715 WA0016 2

कटनी 28 मई 2025 – नगरपालिक निगम कटनी के स्थगित सम्मिलन की बैठक निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में दोप. 12ः00 बजे से प्रारंभ हुइ ।

वित्तीय वर्ष 2024-25 का पुनरीक्षित एवं 2025-2026 के प्रस्तावित बजट का प्रतिवेदन महापौर श्रीमती प्रीति सूरी द्वारा पढ़ा गया । सदन में स्थावर संपत्तियों की जानकारी पर चर्चा की गई जिसमें निगम की योजनाओं की भूमियों पर अवैध कब्जा के संबंध में चर्चा उपरांत जांच कर कार्यवाही कराए जाने का निर्णय लिया गया एवं वाहन विभाग में कई वाहनों की मूल्यांकन राशि शून्य की जानकारी दिये जाने पर सदस्यों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया एवं अनुपयोगी वाहनों को नीलाम कराये जाने की बात सदन में रखी गई।

बजट पर चर्चा के दौरान आंकडों में त्रुटियां होने के कारण बजट पर चर्चा नहीं हो सकी जिस कारण महापौर श्रीमती प्रीति सूरी एवं सदन के सदस्यों की सहमति से आज की बैठक दिनांक 18 जून 2025 को दोपहर 12ः00 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

Exit mobile version