निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में निगम सम्मिलन की बैठक संपन्न

IMG 20240716 WA0023

कटनी।  निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में निगम सम्मिलन की बैठक सम्पन्न हुई । सदन में महत्वपूर्ण पत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई ।

वित्तीय वर्ष 2023-24 का पुनरीक्षित एवं वर्ष 2024-25 का प्रस्तावित बजट चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से अंगीकार किया गया।

मान0 महापौर महोदय द्वारा प्रस्तुत बजट प्रतिवेदन पर चर्चा के दौरान चाका से पीरबाबा तक रोड का नामकरण ’’पं0 अटल बिहारी बाजपेयी’’ मार्ग तथा चाण्डक चौक से बरंगवा तक नवनिर्मित ब्रिज का नामकरण ’’आचार्य विद्यासागर’’ ब्रिज किये जाने की स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई।

नामांतरण शुल्कों में वृद्धि तथा सावरकर वार्ड में मार्ग का नामकरण चन्द्रभान पाण्डेय मार्ग किये जाने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई एवं चाण्डक चौक से घंटाघर मार्ग चौड़ीकरण हेतु भवन/भूमि स्वामियों को क्षतिपूर्ति राशि भुगतान किये जाने की सैद्वांतिक स्वीकृति सर्वसम्मति से इस शर्त पर प्रदान की गई कि क्षतिपूर्ति की राशि का आंकलन विभाग द्वारा किया जाकर भुगतान किया जावेगा।

इसे भी पढ़ें-  पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर बीते 7 महीनों से फंसे 6 भारतीय नाविक: प्रयागराज के विनीत मिश्रा भी शामिल; ईरान की शिपिंग कंपनी और पोर्ट प्रशासन के विवाद के कारण रोके गए जहाज