Wednesday, April 8, 2026
Latest:
Latest

NIA: संभाजीनगर ISIS मॉड्यूल मामले में एनआईए की छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार; इलेक्ट्रॉनिक गैजेट-दस्तावेज जब्त

NIA: (एनआईए) ने कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद मामले में एनआईए ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपी आईएसआईएस मॉड्यूल के जरिए कई बड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।

छत्रपति संभाजीनगर आईएसआईएस मॉड्यूल मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

एनआईए की टीमों द्वारा महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में नौ स्थानों पर कई संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एनआईए की टीम ने कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। एनआईए ने आरोपी मोहम्म्द जोहेब खान को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मोहम्मद आईएसआईएस मॉड्यूल का सदस्य होने के साथ-साथ कई प्रतिष्ठानों को धहलाने की साजिश में शामिल था।

आपत्तिजनक वीडियो को सदस्यों के बीच किया साझा

एनआईए की जांच के मुताबिक, आरोपी और अन्य संदिग्ध भारत समेत अन्य देशों में आंतकी नेटवर्क की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अपने आकाओं के साथ लगातार संपर्क में थे। उन्होंने सदस्यों को हिंसक जिहाद, सीरिया में हिजरत से संबंधित सामग्रियों के साथ-साथ आपत्तिजनक वीडियो साझा कर रहे थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम