NH-727 बेतिया-लौरिया मार्ग पर अनियंत्रित बस ने ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत; 5 गंभीर घायल

NH-727 बेतिया-लौरिया मार्ग पर अनियंत्रित बस ने ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत; 5 गंभीर घायल

पश्चिम चंपारण (बिहार) के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसवरिया और पराउटोला के बीच रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े होकर ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

छठिहार समारोह के दौरान हुआ हादसा

अस्पताल में 3 और घायलों ने तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना स्थल पर ही 2 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 5 तक पहुंच गया।

मृतकों की पहचान:

  1. संजय महतो

  2. भोला दुबे

  3. बहादुर महतो

  4. देवेंद्र दुबे

  5. छांगुर राम

    वंदे मातरम्’ पर रार: शर्मिला टैगोर के बयान पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ‘कला को धार्मिक चश्मे से न देखें, हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आएं’

इलाके में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

एक ही गांव के 5 लोगों की असमय मौत से पूरे इलाके और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने NH-727 पर तेज रफ्तार वाहनों के बेकाबू परिचालन पर नाराजगी जाहिर की है।

Exit mobile version