Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

कंपनी हड़पने की साजिश रचने वाले फरार आरोपियों के भोपाल इंकम टैक्स आफिस पहुंचने की खबर

भोपाल। यूरो प्रतीक को हथियाने के षड्यंत्र रचने के आरोपी पर पुलिस खासी मेहरबान दिख रही है। आज का ही उदाहरण लिया जाए तो आज भी ये इनामी आरोपी भोपाल के इंकम टैक्स दफ्तर आने की खबर है। ये और बात है कि पुलिस को यह खबर नहीं है।  बता दें कि हिमांशु श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल, सन्मति जैन षड्यंत्रकर्ता महेंद्र गोयंनका की कम्पनी के ये तीनो फरार लोगो के ऊपर इनाम घोषित है। कटनी पुलिस बीते कई महीनों से इन सभी को कतिथ तौर पर तलाश रही है पर ये दिखते हुए भी फरार हैं।

गौरतलब है कि इनकी सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत रिज़ेक्ट हो चुकी है। आज पुख़्ता खबर है कि आज ये तीनो को इनकम टैक्स ऑफिस के बेनामी सेल विभाग में गवाही देने भोपाल आ रहे हैं। पुलिस चाहे तो इनको भोपाल के इनकम टैक्स ऑफिस से तत्काल गिरफ्तार कर सकती है।  इनकी फ़ोटो भोपाल के इनकम टैक्स ऑफिस में भी है। इनकम टैक्स ऑफिस, होशंगाबाद रोड में स्टेट बैंक जोनल ऑफिस के बाजू से मैरियट होटल से सुभाष नगर जाने वाले रोड पर 1 किमी के दूरी पर IT बेनामी सेल पुरानी बिल्डिंग के निचले फ्लोर पर है