New Voter’s Guidlines Here: प्रशासन की गजब पहल, Voter ID दिखाओ शराब पाओ
New Voter’s Guidlines Here: प्रशासन की गजब पहल, Voter ID दिखाओ शराब पाओ विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके एक नया प्रयोग किया गया है। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रशासन ने कुछ नियम भी लागू कर दिए हैं। इसमें प्रशासन ने शराब दुकान और रजिस्ट्रार कार्यालय में भी मतदाता जोड़ने के फार्म रखवा दिए हैं। इसमें शराब लेने वाले लोगों को वोटर आईडी दिखाना अनिवार्य किया है। यह पूरा प्रयास महू के अणिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
यदि व्यक्ति 18 साल से अधिक है और वोटर आईडी नहीं है तो उसे पहले वहां मतदाता के रूप में जुड़ने के लिए फार्म 6 भरना होगा। इसके बाद ही व्यक्ति शराब ले जा सकेगा। इसके अतिरिक्त अब तक इंदौर जिले की 9 विधानसभा में सबसे अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसमें 2 अगस्त से 10 अगस्त तक कुल 4800 आवेदन आ चुके हैं। जो कि पूरे विधानसभा में पहले नंबर पर हैं।
11 हजार 238 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य है
महू विधानसभा में वर्तमान कुल 259575 मतदाता हैं। इसमें नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 2 अगस्त से अभियान की शुरुआत हुई है जो कि 30 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत महू सबसे आगे चल रहा है। विधानसभा में 11 हजार 238 मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत अब तक 5621 जुड़ चुके हैं। इसमें पहले चलाए गए अभियान में भी मतदाता जुड़े हैं।
नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। इसमें प्रशासन ने ऐसी जगह को टारगेट किया है जहां पर ज्यादा लोगों का आना जाना होता है। इसमें शराब दुकान, राशन दुकान और रजिस्ट्रार कार्यालय में मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म 6 रखवाया है। इसमें शराब दुकान पर अनिवार्य रूप से वोटरआईडी मांगा जा रहा है। वोटर आईडी नहीं है और 18 साल से अधिक है तो उसे पहले फार्म भरना होगा तभी उसे शराब मिल सकेगी।
110 राशन दुकानों पर भी फार्म 6 रखवाया गया
इसके विधानसभा की सभी 110 राशन दुकानों पर भी फार्म 6 रखवाया गया है। दुकान संचालकों को निर्देश दिए है कि राशन लेने आए व्यक्ति की समग्र आईडी में परिवार की जानकारी देखें। उसमें यदि 18 वर्ष से अधिक के लोग हैं और वोटर आईडी नहीं है तो उनसे फार्म भरवाकर लेना है। यह जिम्मेदारी दुकान संचालकों को दी गई है। साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय में भी रजिस्ट्री के लिए आने वाले लोगों से भी पूछताछ कर फार्म 6 दिए जा रहे हैं। ताकि लक्ष्य जल्द पूरा हो सके।
बीएलओ को 30 अगस्त के बाद सम्मानित किया जाएगा
इसके अतिरिक्त मतदाता जोड़ने के लिए कार्य में लगे बीएलओ को भी 30 अगस्त के बाद सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा में 260 मतदान केंद्रों पर 260 बीएलओ कार्य कर रहे हैं। इसमें अच्छा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 बीएलओ को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही 25 सुपरवाइजर में से 5 सुपरवाइजर को भी सम्मानित किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। तब तक 18 साल के ऊपर के युवा अपने नजदीकी मतदान केंद्र जा सकते हैं। या फिर वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लिकेशन से अपनी जानकारी भरकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सत्यापपन का कार्य किया जाएगा। 4 अक्टूबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
वर्तमान स्थिति
कुल मतदाता – 259575
पुरूष – 132979
महिलाएं – 126952
अन्य – 4
विधानसभा क्रमांक – 209
इंदौर जिले की 9 विधानसभा में महू सबसे आगे
महू विधानसभा इंदौर जिले की 9 विधानसभा में मतदाता जोड़ने के अभियान में सबसे आगे हैं। 10 अगस्त तक विधानसभा में 4800 आवेदन आ चुके हैं। जिसमें आनलाइन और आफलाइन दोनों शामिल हैं। यह इंदौर जिले का सबसे अधिक हैं। दूसरे नंबर पर सांवेर 3951 हैं। मतदाताओं को जोड़ने के लिए कई प्रयोग किए हैं। यह अंक उनके ही अच्छे परिणाम हैं। – विनोद राठौड़, एसडीएम महू

