Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

new traffic rules from june 1 एक गलती और भरना होगा 25 हजार का जुर्माना, बदल रहा ट्रैफिक, जानिए

new traffic rules from june 1 एक जून से कड़े ट्रैफिक नियम लागू हो जाएंगे। यातायात नियमों में हेलमेट से लेकर सीटबेल्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को लेकर नियम बनाए गए हैं, लेकिन सबसे सख्त नियम नाबालिग ड्राइवरों के लिए बनाया गया है. इस नियम के तहत अगर नाबालिग वाहन चालक के वाहन चलाने के शौक पर लगाम नहीं लगाई, तो वाहन मालिक तक को सजा मिलेगी. इस नियम के तहत अगर कोई भी नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाएगा, तो उसे 25 हजार का जुर्माना भरना होगा. इसके अलावा जिस व्यक्ति का वाहन होगा उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा.

25 साल की उम्र तक नहीं मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

इतना ही नहीं जिस वाहन चालक पर ये जुर्माना लगेगा, उसका रिकॉर्ड आरटीओ के पास दर्ज हो जाएगा. फिर संबंधित नाबालिग वाहन चालक को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी लंबा इंतजार करना होगा. दरअसल, सड़कों पर बढ़ रही नाबालिग वाहन चालकों की तादाद को देखते हुए ये नियम सख्त किए गए हैं. फिलहाल 16 साल में नाबालिगों को 50 सीसी इंजन क्षमता के वाहन चलाने के लिए लाइसेंस दिया जाता है और 18 साल के होने पर लाइसेंस को अपडेट किया जाता है. लेकिन पकडे गए नाबालिग वाहन चालक को ये दोनों लाइसेंस नहीं मिल सकेंगे. उसे 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा.

नियमों के तहत देना होगा जुर्माना

सरकार ने यातायात के जो नए नियम बनाए हैं उनमें ओवर स्पीड भी शामिल है. तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के लिए इस नियम के तहत एक हजार से दो हजार तक जुर्माना देना पड़ सकता है. हर सड़क के स्पीड की सीमा तय होती है और तय सीमा से ज्यादा स्पीड से वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो ये जुर्माना लगेगा. वहीं टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट ना लगाने पर भी जुर्माने का प्रावधान है. इन दोनों स्थिति में महज 100 रूपए का जुर्माना लगेगा. वहीं जो भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के वाहन चलाएगा. पकड़े जाने पर 500 रुपए का जुर्माना भरना होगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम