FEATUREDLatestराष्ट्रीय

गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन, उधना से शुरू हुई नई सेवा

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए उधना-गोरखपुर-उधना के मध्य एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी के 19 कोच रहेंगे। इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है :-

गाड़ी संख्या 09029 उधना-गोरखपुर स्पेशल रविवार 27 अक्टूबर 2024 को उधना से 23:20 बजे रवाना होकर अगलें दिन सोमवार को 11:00 बजे संत हिरदाराम नगर, 13:05 बजे बीना और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन मंगलवार को सुबह 04:00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09030 गोरखपुर -उधना स्पेशल मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को गोरखपुर से 07:00 बजे रवाना होकर रात्रि 22:30 बजे बीना, अगले दिन बुधवार को मध्यरात्रि 01:50 बजे संत हिरदाराम नगर और अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 13:00 बजे उधना पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में सूरत, सयान, अंकलेश्वर जं., वडोदरा जं., गोधरा जं., रतलाम जं., नागदा जं., उज्जैन जं., संत हिरदाराम नगर, बीना जं., वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी जं., गोंडा जं., मनकापुर जं., बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि