Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

नई पीढ़ी के अमृत भारत कोच तैयार, यात्रियों को मिलेगा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक सफर

नई पीढ़ी के अमृत भारत कोच तैयार, यात्रियों को मिलेगा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक सफर। भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में केंद्र सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगली पीढ़ी के अमृत भारत एक्सप्रेस कोचों के सैंपल तैयार कर लिए गए हैं।

नई पीढ़ी के अमृत भारत कोच तैयार, यात्रियों को मिलेगा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक सफर

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार (4 अप्रैल) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इन नए डिजाइन वाले कोचों के इंटीरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोचों में किए गए बदलावों और आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया।

इन कोचों को आधुनिक रंग संयोजन, बेहतर साज-सज्जा और HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप सामग्री से तैयार किया गया है। रेलवे का उद्देश्य इन कोचों के माध्यम से यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव देना है।

खास बात यह है कि यह पहल विशेष रूप से नॉन-एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि उन्हें भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही कोचों को टिकाऊ और कम रखरखाव वाला बनाया गया है, जिससे लंबे समय तक बेहतर सेवा सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे की इस नई पहल से आने वाले समय में यात्रियों को न सिर्फ बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि सफर पहले से अधिक सुरक्षित और सुखद भी होगा।

 

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि