FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

इंदौर की रफ्तार को नई उड़ान: मेट्रो सेवा 20 मई से शुरू, यात्रियों को शुरुआती तोहफा

इंदौर की रफ्तार को नई उड़ान: मेट्रो सेवा 20 मई से शुरू, यात्रियों को शुरुआती तोहफा

Indore Metro Start Date: इंदौर की रफ्तार को नई उड़ान: मेट्रो सेवा 20 मई से शुरू, यात्रियों को शुरुआती तोहफा।  इंदौर में 20 मई को मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से इसका शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किमी हिस्से में बने स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन होगा। शुरुआत में किराए में छूट दी जाएगी और सिटी बसों से मेट्रो स्टेशनों तक कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

इंदौर की रफ्तार को नई उड़ान: मेट्रो सेवा 20 मई से शुरू, यात्रियों को शुरुआती तोहफा

तांगे, टैंपो, नगर सेवा, सिटी बस में सफर कर चुके इंदौर वासियों को 20 मई से लोक परिवहन के सबसे बड़े माडल कहे जाने वाले ‘मेट्रो’ में सफर का मौका मिलेगा। 13 साल पहले शहर के नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश में सबसे पहले इंदौर में मेट्रो चलने का जो सपना देखा था, वो अब पूरा होने जा रहा है।

मेट्रो के कमर्शियल रन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। मेट्रो प्रबंधन व प्रदेश सरकार द्वारा विगत दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था। वहां से सहमति मिलने के बाद ही इंदौर में 20 मई को मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करना तय किया गया है।

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.9 किमी हिस्से में बने पांच स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन होगा।

Back to top button