Monday, April 6, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

New Education Policy In jabalpur School: जबलपुर स्‍कूल में इंटीग्रेटिड करिकुलम के आधार पर होगी पढ़ाई

New Education Policy In jabalpur School: जबलपुर स्‍कूल में इंटीग्रेटिड करिकुलम के आधार पर होगी पढ़ाई  जबलपुर के स्‍कूल में इंटीग्रेटिड करिकुलम के आधार पर होगी पढ़ाई  । जिले के स्कूलों में अब शिक्षण कार्य में एकरूपता आएगी। इंटीग्रेटेड करिकुलम प्लान के आधार पर पढ़ाई की व्यवस्था लागू होगी।

शिक्षक मनमाने तरीके से सिलेबस नहीं पढ़ा पाएंगे। हर स्कूल और शिक्षकों के शैक्षणिक कार्याें का भी मूल्यांकन होगा। जिले के 1756 स्कूलों में इस तरह की व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। यह पूरी कवायद कलेक्टर एवं सीईओ के निर्देश की जा रही है।

कलेक्टर द्वारा स्कूलों के किए गए निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अलग-अलग पठन-पाठन करवाते मिले। जिसके बाद यूनीफाइड सिलेबस, टाइम टेबिल, लेसन प्लान तैयार कर जिले के स्कूलों में लागू कराया जा रहा है।

1756 स्कूलों में पढ़ाई की एक जैसी होगी व्यवस्था

जिले के सभी 9 ब्लाक में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इसके लिए माह के अनुसार सभी विषयों के सिलेबस को नए सिरे से संशोधित किया गया है। प्राथमिक कक्षाओं में 4 विषयों एवं माध्यमिक कक्षाओं में 6 विषयों को संशोधित कर यूनिफाइड टाइम टेबिल को तैयार किया गया है। इस कार्य में शिक्षा विभाग के अकादमिक टीम द्वारा अध्ययन कर इसे तैयार किया गया। जिले के 1756 स्कूलों में एक जैसी व्यवस्था के आधार अब पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूलों में दर्ज 1.25 छात्र एक जैसी पढ़ाई करेंगे।

शिक्षक सुविधा के मुताबिक करवा रहे पढ़ाई

अभी अधिकांश स्कूलों में अपने-अपने तरीके से पढ़ाई हो रही है। कही गणित-विज्ञान विषय का तीसरा चेप्टर पढ़ाया जा रहा है तो कहीं पर दूसरा-चौथा चल रहा होता है। स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अपनी सुविधानुसार यह व्यवस्था बना ली जाती है। फिर बाद में आगे पीछे कोर्स को पूरा कराया जाता है।

इससे छात्रों की पढ़ाई का रिदम प्रभावित होने के साथ ही जिले के सभी छात्रों के पढाई का मूल्यांकन करना कठिन हो जाता है। वहीं शिक्षकों के शैक्षणिक कार्यों का भी मूल्यांकन ठीक से नहीं हो पाता। अब शहर हो या गांव दोनों जगह एक जैसी पढ़ाई कराई जाएगी। कलेक्टर एवं सीईओ द्वारा स्कूलों के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई।

-जिले के हर स्कूल में अब हम इंटीग्रेटिड करिकुलम के आधार पर पढ़ाई की नई व्यवस्था लागू होगी। शहर अथवा ग्रामीण स्कूल सभी जगह एक जैसा लैसन प्लान होगा। कलेक्टर के निर्देश पर सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है।

-योगेश शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम