मनोरंजनEntertainment

कीर्ति सुरेश की लव स्टोरी का नया अध्याय: शादी की तैयारी में जुटीं एक्ट्रेस

कीर्ति सुरेश की लव स्टोरी का नया अध्याय: शादी की तैयारी में जुटीं एक्ट्रेस

...

कीर्ति सुरेश की लव स्टोरी का नया अध्याय: शादी की तैयारी में जुटीं एक्ट्रेस। कल्कि 2898 एडी में रोबोट बुज्जी को आवाज देने वाली एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश शादी करने वाली हैं। कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कीर्ति सुरेश की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। यह शादी गोवा में होगी जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे।

 

नई दिल्ली। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस सात फेरे लेकर पिया के घर जाने के लिए तैयार हैं।

 

यहां होगी  कीर्ती सुरेश की शादी

डीटी नेक्स्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री 11 और 12 दिसंबर को गोवा में एक इंटीमेट वेडिंग करने वाली हैं। कीर्ती अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल से गोवा में ब्याह रचाएंगी। कीर्ती और एंटनी 15 साल से रिलेशनशिप में हैं।

दोनों कॉलेज के दिनों से साथ हैं। जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में थीं तब एंटनी उस समय कोच्चि में गेजुएशन की पढ़ाई कर रहा थे। कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक लो-प्रोफाइल मेंटेन कर रखी है। इसी के मुताबिक शादी समारोह में भी बहुत कम गेस्ट आएंगे। कपल बहुत जल्द अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-  युद्ध के लिए 500 फाइटर्स तैयार: मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग से बन रहा है 400 करोड़ी फिल्म का सीक्वल!

अनिरुद्ध को कर रही थीं डेट?

कीर्ति का नाम इससे पहले म्यूजिक कमपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा था। खबर थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि कीर्ती और उनके पिता दोनों ने ही इस अफवाह को नाकार दिया। कीर्ति के पिता ने स्पष्ट दावा किया था कि इन सब बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध और कीर्ति केवल अच्छे दोस्त हैं। वहीं कीर्ती ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी गॉसिप को खारिज करते हुए कहा था कि वो अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगा रही हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं कीर्ती

बता दें कि टालीवुड की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश ने कल्कि 2898 एडी में रोबोट बुज्जी को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वो वरुण धवन की बेबी जॉन में भी नजर आएंगी। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू भी होगा। बेबी जॉन तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी से प्रेरित है। इस फिल्म में वरुण धवन काफी दमदार लुक में नजर आने वाले हैं। कीर्ति सुरेश को आखिरी बार सुमन कुमार द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म रघु थाथा में देखा गया था। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी। कीर्ति सुरेश की लव स्टोरी का नया अध्याय: शादी की तैयारी में जुटीं एक्ट्रेस

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि

Related Articles

Back to top button