
New Car Launching: जून में लॉन्च को तैयार ये शानदार कारें, मारुति, होंडा से लेकर मर्सिडीज तक हैं शामिल। भारतीय कार बाजार में लगातार नई कारों और एसयूवी को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। जून महीने में किन कारों को पेश या लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
देश में वाहनों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण कार निर्माताओं की ओर से लगातार नए मॉडल्स को पेश और लॉन्च किया जाना है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जून 2023 में भारतीय बाजार में किन कारों को पेश या लॉन्च किया जा सकता है।
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से जून 2023 में जिम्नी को लॉन्च किया जाएगा। जिम्नी को कंपनी की ओर से जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। एसयूवी को पेश किए जाने के बाद से ही इसकी बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। उम्मीद की जा रही है कि जिम्नी को सात से 10 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।








