नेताजी का कारनामा: पत्नी ने प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा, अंडरवियर में भागा पति
नेताजी का कारनामा: पत्नी ने प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा, अंडरवियर में भागा पति
नेताजी का कारनामा: पत्नी ने प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा, अंडरवियर में भागा पति। रीवा में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। व्यक्ति अंडरवियर पहने हुए ही ड्रेनेज पाइप के सहारे तीसरी मंजिल से भाग गया। पत्नी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।
नेताजी का कारनामा: पत्नी ने प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा, अंडरवियर में भागा पति
ड्रेनेज पाइप के सहारे अंडरवियर में भागा पति, पत्नी ने खोला बड़ा राज।
पुलिस जांच में जुटी, पत्नी ने पति पर लगाए मारने की धमकी देने का आरोप।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपखाना में ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया को उनकी पत्नी वंदना ने महिला मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी का कहना है कि कनौजिया उन्हें देखकर अंडरवियर पहने हुए ही वहां से भाग गए। फिर पत्नी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक पप्पू कनौजिया ड्रेनेज पाइप के सहारे मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पत्नी के हाथ लगी पति की महिला मित्र की पिटाई कर दी गई। थाना बिछिया इलाके की पीएम आवास की मल्टी में गत बुधवार रात करीब 9 बजे 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद पहुंची पुलिस को तीसरी मंजिल से प्रेमिका को रेस्क्यू करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।








