NEET UG 2026 रद: पेपर लीक के खुलासे के बाद सरकार का बड़ा फैसला; अब दोबारा होगी परीक्षा, जांच में राजस्थान से लेकर केरल तक फैला मिला ‘सौदागरों’ का जाल
NEET UG 2026 रद: पेपर लीक के खुलासे के बाद सरकार का बड़ा फैसला; अब दोबारा होगी परीक्षा, जांच में राजस्थान से लेकर केरल तक फैला मिला ‘सौदागरों’ का जाल। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद (Cancelled) कर दिया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों का ऐलान जल्द होगा।
Train Cancelled: जबलपुर-पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 17 और 18 मई को निरस्त
NEET UG 2026 रद: पेपर लीक के खुलासे के बाद सरकार का बड़ा फैसला; अब दोबारा होगी परीक्षा, जांच में राजस्थान से लेकर केरल तक फैला मिला ‘सौदागरों’ का जाल
पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ और नेटवर्क
जांच एजेंसियों ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश करते हुए बताया है कि पेपर लीक का जाल राजस्थान के सीकर से लेकर केरल और देहरादून तक फैला हुआ था।
-
मुख्य आरोपी: इस मामले में राकेश मंडावरिया का नाम प्रमुखता से उभरा है।
-
SOG का बड़ा दावा: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के अनुसार, परीक्षा से ठीक पहले छात्रों को 410 सवालों का एक प्रश्न बैंक (Question Bank) मुहैया कराया गया था।
-
सवालों का मिलान: जब जांच हुई तो पता चला कि इस प्रश्न बैंक के 120 सवाल हूबहू वास्तविक नीट प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते थे।
15 आरोपी हिरासत में, जांच जारी
इस घोटाले के सामने आने के बाद अब तक 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि प्रश्नपत्र एनटीए के मुख्यालय से लीक हुआ या प्रिंटिंग प्रेस या किसी परीक्षा केंद्र से।
लाखों छात्रों का भविष्य अधर में
परीक्षा रद होने से देशभर के उन लाखों छात्रों को गहरा झटका लगा है जिन्होंने कड़ी मेहनत से परीक्षा दी थी। हालांकि, ईमानदार छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि धांधली के साथ डॉक्टर बनना देश के भविष्य के लिए खतरनाक होता, इसलिए दोबारा परीक्षा कराना ही सही विकल्प है।

