Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

NEET exam MBBS व BDS की 5958 सीटों के लिए 10 हजार से अधिक पंजीयन, मैरिट जारी

NEET exam नीट यूजी रैंक में सबसे ऊपर प्रगति जायसवाल हैं। उनकी नीट यूजी रैंक 334 है। वह ओबीसी श्रेणी में हैं। सूची में दूसरे नंबर पर हर्ष तिवारी की नीट यूजी रैंक 459 है। इस सूची में शीर्ष 10 में पांच लड़कियां और पांच लड़के हैं। शीर्ष 20 उम्मीदवारों की बात करें तो इसमें 16 अनारक्षित श्रेणी में हैं।

कुल सीटों में से चार हजार 575 एमबीबीएस की और एक हजार 383 बीडीएस की हैं। प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थी पसंदीदा कालेज के लिए विकल्प देंगे। सात अगस्त को नीट के अंकों के आधार पर उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी।

प्रदेश में सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कालेजों में एमबीबीएस एवं बीडीएस में प्रवेश के लिए 10 हजार 79 अभ्यर्थियों ने एमपी आनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराया है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की मंगलवार को प्रावीण्य सूची चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने जारी कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम