Neem Adrak ki chai: नीम अदरक की चाय: जबरदस्त हेल्थ बूस्टर, जानें इसके 10 जबरदस्त फायदे
Neem Adrak ki chai: नीम अदरक की चाय: जबरदस्त हेल्थ बूस्टर, जानें इसके 10 जबरदस्त फायदे!

Neem Adrak ki chai: नीम अदरक की चाय: जबरदस्त हेल्थ बूस्टर, जानें इसके 10 जबरदस्त फायदे!। सदियों से एक औषधि के रूप में नीम का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद में नीम का बहुत ही महत्व है। नीम का प्रयोग कई प्रकार से किया जाता है, फिर वो चाहे उसकी डंठल से दातुन करना हो या फिर पत्तियों को उबाल कर बालों के जुएं खत्म करना हो।
इन सभी काम के साथ नीम की चाय भी पी जाती है, जो ढेरों फायदे से भरपूर होती है। नीम की चाय बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियां धुलकर रख लें। पानी गर्म करें और इसमें धुली हुई नीम की पत्तियां डाल कर उबालें।
अदरक कद्दूकस कर के डालें। जब उबाल अच्छे से आ जाए, तब इसमें फ्लेवर के लिए नींबू का रस और शहद डालें। इसके बाद इसे छान लें। गर्मागर्म नीम-अदरक की चाय तैयार है। ये एक जबरदस्त हेल्थ बूस्टर है, जो शरीर को कई मायनों में फायदा पहुंचाता है। नीम-अदरक की ये चाय सेहत को इन रूप में पहुंचाती है फायदा…
पाचन दुरुस्त करे
नीम में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। नीम गैस और एसिडिटी भी दूर करती है। वहीं, अदरक में जिंजरोल नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो अपच दूर करता है और पाचन क्रिया में सहायक होता है।
ओरल केयर
सुबह सुबह नीम अदरक की चाय पीने से मुंह साफ होता है। ओरल इन्फेक्शन और बैक्टीरिया दूर भागते हैं। कैविटी से बचाव होता है और ओरल हेल्थ बेहतर होती है। अदरक एक एंटी बैक्टिरियल एजेंट है, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है।
मजबूत हड्डियां
नीम में कैल्शियम और मिनरल पाए जाते हैं, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यही कारण है कि नीम के तेल से मालिश करने से आर्थराइटिस के दर्द से राहत मिलती है। अदरक ओस्टियोबलास्ट प्रॉलिफरेशन नाम की क्रिया को सपोर्ट करती है, जिससे हड्डियों की ग्रोथ होती है।
बालों की क्वालिटी में सुधार
नीम स्कैल्प से खुजली और डैंड्रफ को खत्म करती है। नीम चाय अंदरूनी तौर पर शरीर को पोषण देती है, जिससे बालों की क्वालिटी में सुधार होता है। अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जिससे स्कैल्प से डैंड्रफ और खुजली समाप्त होती है।








