Site icon Yashbharat.com

neela drum case सौरभ की हत्या के तर्ज पर बलिया में भी प्रेमी और पत्नी ने मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्मम हत्या कर दी.

devendra 2025 05 40e7d5f947f87367fee33a051f4e7471

बलिया।  neela drum case मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या की तर्ज पर बलिया में भी एक जघन्य हत्याकांड हुआ है. पत्नी ने प्रेमी अनिल यादव के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति देवेंद्र की निर्मम हत्या कर दी. देवेंद्र के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पहले पॉलिथीन में रखा और पहचान छुपाने के लिए गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिया. इसके बाद बाकी बचे धढ़ को कुएं में फेंक दिया.

पुलिस के लिए इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किसी चुनौती से कम नहीं थी. लेकिन मृतक देवेंद्र की बेटी ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी अनिल यादव और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार किया है. बलिया में मेरठ के साहिल और मुस्कान द्वारा पति सौरभ की हत्या के तर्ज पर बलिया में भी प्रेमी और पत्नी ने मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी.

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद दियारे में दो दिन पहले कटे हुए हाथ-पैर खेत में मिले थे. पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू की. एक दिन बाद उसी एक धड़ पुलिस ने कुएं से बरामद किए. जांच में पता चला कि ये अंग रिटायर फौजी देवेंद्र के हैं. फिर पुलिस ने अपनी तफ्तीश आगे बढ़ायी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग जगह फेंके शव के टुकड़े

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रिटायर फौजी की पत्नी के एक ट्रक ड्राइवर अनिल यादव से संबंध थे. इसी वजह से पत्नी और प्रेमी ने मिलकर कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मकान में पहले देवेंद्र की निर्मम हत्या की. फिर शव को छुपाने के लिए उसके हाथ-पैर और धड़ काटकर बेलोरो गाड़ी से सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दियारा में फेंक दिया.

Exit mobile version