
अब 7 जून को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा उसी दिन दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी। दरअसल आज राष्ट्रपति के डिनर के चलते अब एनडीए संसदीय दल की बैठक 7 जून को होगी माना जा रहा कि 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।
लोकसभा चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद अब एनडीए सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वो शाम को राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं और आने वाली 8 जून को शपथ ले सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर सकती है।








