FEATUREDLatest

NCERT की 12वीं की राजनीति शास्त्र की किताब पर रोक लगाएगी सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में एनसीईआरटी की 12वीं की राजनीति शास्त्र की किताब पर रोक लगेगी। राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिख रही है। किताब में भाजपा को हिन्दुत्व एजेंडे वाली पार्टी बताया गया है। फिलहाल किताब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) से संबद्ध मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में चल रही है। जबकि सरकारी स्कूलों में अगले साल से यह कोर्स लागू किया जाना है।

राजनीति शास्त्र किताब में ‘स्वतंत्र भारत में राजनीति” अध्याय में भाजपा और कांग्रेस के विषय में विस्तार से लिखा गया है। किताब में बताया गया है कि भाजपा हिन्दुत्व एजेंडे वाली पार्टी है। किताब में यह भी उल्लेख है कि गोधरा में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा हुई। हिंसा का तांडव एक माह चला और उस हिंसा में 1100 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर मुसलमान थे। किताब में यह भी लिखा है कि इस हिंसा के समय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और उन्होंने गुजरात सरकार को राजधर्म निभाने की सीख दी थी।

Leave a Reply

Back to top button