NCC: एनसीसी कैडेट्स को पुलिस व आर्मी के जवानों की तरह ट्रेनिंग
इंदौर NCC । 9 एमपी बटालियन के दूसरे शिविर में एनसीसी के 196 कैडेट्स को पुलिस और आर्मी जवानों की तरह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इन कैडेट्स ने सुबह के सत्र में सबसे पहले पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की शार्ट फायरिंग रेंज में 25 गज की दूरी पर .22 डीलक्स रायफल से फायरिंग करवाई गई।
इसके बाद इन कैडेट्स ने रस्सी के माध्यम से पोल पर चढ़ने और लकड़ी को पकड़ सीने को ऊपर टच करते हुए चढ़ने का प्रयास किया।
एनसीसी अधिकारी मेजर संजय सोहनी के मुताबिक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मैदान में जवानों के लिए लगाई गई बाधा पर भी कैडेट्स को ट्रेनिंग दी गई।
इससे कैडेट्स को पुलिस या आर्मी में सेवा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। साथ ही भर्ती में कैडेट्स को प्रायोगिक ट्रेनिंग का फायदा भी मिलेगा।
मालूम हो कि नेहरू नगर स्थित 9 एमपी बटालियन के मुख्यालय में पांच दिवसीय शिविर के पहले तीन दिन बी-प्रमाण पत्र वाले कैडेट्स के लिए शिविर लगाया गया है। वहीं सी-प्रमाण वाले कैडेट्स को पांचों दिन शिविर में भाग लेना होगा।
शिविर शनिवार तक चलेगा। एनसीसी के इस सत्र के दूसरे शिविर में महू के अलावा इंदौर के पीएमबी गुजराती कॉलेज व अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इंदौर शहर में रहने वाले कैडेट्स को ट्रेनिंग के बाद डिनर पैक देकर शाम को छह बजे घर रवाना कर दिया जाता है। अगले दिन ये कैडेट्स सुबह आठ बजे आते हैं

