Latestमध्यप्रदेश

Naxal Encounter in MP: मंडला जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया

मंडला, Police Naxal Encounter in MP। मंडला जिले के मोतीनाला थाना में पुलिस व नक्सलियों की मुड़भेड़ हुई है। जिसमें 2 नक्सली मारे गए हैं। एक महिला व एक पुरुष नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। इनसे पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। ये दोनों नक्सली कान्हा भोरमदेव बोड़ला कमेटी के सदस्य बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक यशपाल राजपूत ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुड़भेड़ पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई है। जिला व हॉकफोर्स के जवान इस आपरेशन में शामिल हैं। एडीजी वेंकटेश्वर राव इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। नक्सलियों से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। एसएलआर, थ्री नॉट थ्री, 315 बोर का हथियार हैं। अभी भी भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है और कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम