दुर्गोत्सवLatestधर्म
Navratri: 8 दिन की नवरात्र में पांच बार सर्वार्थसिद्धि तथा चार बार रवियोग का संयोग
8 दिन की नवरात्र में पांच बार सर्वार्थसिद्धि तथा चार बार रवियोग का संयोग

Navratri नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। पर्वकाल में पांच बार सर्वार्थसिद्धि तथा चार बार रवियोग का संयोग बन रहा है। पं. अमर डब्बावाला ने बताया कि विशिष्ट योग संयोग की उपस्थिति में देवी दुर्गा की आराधना शुभफल प्रदान करने वाली मानी गई है। तंत्र, मंत्र, यंत्र की सिद्धि के लिए भी यह योग विशेष है।
घट स्थापना के शुभ मुहूर्त
- सुबह आठ से 9.30 बजे तक चंचल
- सुबह 9.30 से 11 बजे तक लाभ
- सुबह 11 से दोपहर 12.30 तक अमृत व अभिजीत
- दोपहर दो से 3.30 बजे तक शुभ
सर्वार्थसिद्धि व रवियोग कब-कब
- 30 मार्च : शाम चार बजे से रात्रि पर्यंत सर्वार्थसिद्धि व रवियोग
- एक अप्रैल : सुबह 11.8 बजे से सर्वार्थसिद्धि व रवियोग
- दो अप्रैल : सुबह 8.50 बजे से सर्वार्थसिद्धि व रवियोग
- चार अप्रैल : सुबह पांच बजे ब्रह्म मुहूर्त से सर्वार्थसिद्धि योग
- छह अप्रैल : पुष्य नक्षत्र की साक्षी में सर्वार्थसिद्धि व रवि योग