Navratri 2021 Live Aarti: नवरात्र से शुरू हुआ लंगूर मेला, जानिए महत्व
Navratri 2021 Live Aarti: शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र आरंभ हो चुका है। मां के भक्तों और उपासकों के िलए ये 9 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश के प्रसिद्ध माता मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं। कोरोना नियमों का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन करवाए जा रहे हैं। मां दुर्गा के अधिकांश भक्त इन 9 दिन कड़ी उपासना करते हैं। उपवास रखे जाते हैं। नवरात्र के पहले दिन से देश के प्रसिद्ध माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। कोरोना महामारी काबू में आने के साथ ही नियमों में ढील दी गई है। यहां कीजिए देश के प्रसिद्ध माता मंदिर के दर्शन और देखिए खास वीडियो
पंजाब: अमृतसर के बड़ा हनुमान मंदिर में आज से लंगूर मेला शुरू हो गया है। मंदिर के पुजारी ने बताया, “जिनके संतान नहीं होती या बच्चे बीमार होते हैं वो अपने बच्चों के लिए मन्नत मांगते हैं कि बाबा जी हमारे बच्चों को ठीक कर देंगे या संतान हो जाएगी तो हम उन्हें लंगूर बनाकर लाएंगे।”
वीडियो: आज से शुरू हो रहे नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में ‘अंबे गौरी आरती’ की गई। नौ दिवसीय महोत्सव 15 अक्टूबर तक चलेगा।
ओडिशा। नवरात्र का उत्साह साफ देखा जा सकता है। इस बीच, जाजपुर के डीएम चक्रवर्ती सिंह राठौर ने कहा है कि भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे बिरजा मंदिर शक्ति पीठ में पूजा करें और सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक ‘रथ’ देखें। रथयात्रा के दौरान दोपहर 3 बजे से सुबह 5 बजे तक किसी भी आमजन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

