FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

नवोदय बड़वारा के छात्र उत्कर्ष सैनी की उपलब्धि, शिक्षक पिता के बेटे ने कक्षा 12वीं में रचा कीर्तिमान

कटनी। नवोदय बड़वारा के छात्र उत्कर्ष सैनी की उपलब्धि, शिक्षक पिता के बेटे ने कक्षा 12वीं में रचा कीर्तिमान। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के छात्र उत्कर्ष सैनी ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा (मानविकी संकाय) में 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय, शिक्षकों और परिवार में हर्ष का माहौल है।

उत्कर्ष के पिता श्री उमाशंकर सैनी, डाइट कटनी में व्याख्याता पद पर पदस्थ हैं। बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

डाइट कटनी के प्राचार्य श्री राजेन्द्र असाटी, शिक्षिका कल्पना खरे, ज्योति श्रीवास्तव, सृजन चौकसे एवं राजेन्द्र तिवारी सहित कई शिक्षाविदों ने सैनी परिवार को बधाई दी और उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्कर्ष की यह सफलता उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है जो निरंतर लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि