कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश संघठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया एस आई आर को लेकर विशेष प्रशिक्षण
कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश संघठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया एस आई आर को लेकर विशेष प्रशिक्ष
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी के मुख्य अतिथ्य में एस आई आर को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव, जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह,शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला मौजूद रहे।इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी रशूल खान ने जिले भर के कांग्रेस बीएलए 2 व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को
एस आई आर को लेकर भ्रांतियो को दूर करते हुए विषय बार प्रशिक्षण प्रदान किया।इस दौरान उन्होंने ने बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनो औऱ बीएलए को एसआईआर क्या है इसकी प्रक्रिया, तथा अंतिम तिथि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि दावा–आपत्ति कब और कैसे लगानी है, तथा बीएलओ द्वारा दिए जाने वाले फ़ॉर्म को सही तरीके से भरने की संपूर्ण विधि समझाई गई।शिविर में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सक्रिय सहभागिता रही और सभी ने अपने प्रश्न पूछकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रशिक्षण अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समय सीमा का ध्यान रखते हुए दस्तावेज़ों की जांच पूरी करे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता प्रक्रिया से वंचित न रहे।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह व शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की समय समय पर इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता तथा दक्षता सुनिश्चित की जा सके।इस दौरान
प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश सचिव राजेश कुमार चौबे,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व अध्यक्ष करण सिंह चौहान, विजय पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन,नीरज सिंह बघेल, पप्पू बाजपेई, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इजरायल खान सहित बड़ी संख्या जिले के मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किए गए बीएलओ उपस्थित रहे।








