NASA: हमारे ग्रह से अलग भी जीवन है; कई चौंकाने वाले खुलासे किए

NASA: हमारे ग्रह से अलग भी जीवन है; कई चौंकाने वाले खुलासे किए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरुवार को यूएफओ (Unidentified Flying Object) पर आधारित अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट जारी कर दी। नासा ने यूएफओ के विषय पर एक साल तक अध्ययन किया और अब रिपोर्ट जारी की है, जिस पर पूरी दुनिया का ध्यान गया है।
नासा ने UFO पर जारी की रिपोर्ट, माना-
33 पेज की इस रिपोर्ट में नासा ने बताया है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अस्पष्टीकृत घटनाओं के पीछे एलियंस ही हैं लेकिन नासा ने इसकी संभावना से इनकार भी नहीं किया है। नासा ने कहा है कि इस विषय पर विस्तृत अध्ययन के लिए नई वैज्ञानिक तकनीकों और एडवांस सैटेलाइट्स की जरूरत होगी। रिपोर्ट में नासा ने माना है कि यूएफओ हमारे ग्रह के सबसे बड़े रहस्यों में से एक हैं। रिपोर्ट जारी करते हुए नासा के प्रबंधक बिल नेल्सन ने कहा कि उनका मानना है कि इस ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा भी जीवन है।








