Latestमध्यप्रदेश

PRO पूजा थापक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित नायब तहसीलदार पति गिरफ्तार

भोपाल। जनसंपर्क विभाग की PRO सहायक संचालक पूजा थापक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित उनके नायब तहसीलदार पति निखिल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर फरारी काट रहा था। अब इस मामले में मृतका की सास की तलाश की जा रही है।

बता दें कि पूजा थापक और निखिल दुबे देानों एक साथ मप्र लोक सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा की एक साथ इंदौर में तैयारी करने के दौरान मिले थे, पूजा थापक ग्वालियर की रहने वाली थी। बाद में दोनों का चयन हुआ तो पूजा जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक हो गई और निखिल दुबे नायब तहसीलदार बन गए। दोनों ने बाद शादी कर ली और उनका एक बेटा भी है। बाद में दोनों के बीच में विवाद होने लगा था।

9 जुलाई को 33 वर्षीय पूजा थापक ने अपने साकेत नगर ससुराल में पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। बाद में पुलिस ने उनके स्वजनों के बयान और सोशल मीडिया के वाट्सएप पर बातचीत की चेटिंग को साक्ष्य के रूप में आधार मानकर उनके पति निखिल दुबे और उनकी सास आशा दुबे पर दहेज के लिए आत्हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम