Monday, April 20, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

nai shiksha niti 2023 नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को बस्ते के बोझ से मिलेगा छुटकारा, शिक्षा मंत्री ने 5000 शिक्षकों की भर्ती का भी किया एलान

nai shiksha niti 2023 जॉब की तलाश में एमपी के युवाओं के लिए एक गुड न्यूज है।सिर्फ यही नहीं उन्होनें छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की है।  शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शिक्षकों की भर्ती पर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब तक 50000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जबकि आगे भी 62000 शिक्षकों की भर्ती का कार्य पूरा किया जाएगा। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए भी नीति तैयार की जा रही है।

मानव अधिकार पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में मानवाधिकार को पाठ के रूप में जोड़ा जाएगा और रिटायरमेंट के बाद प्रशासनिक अधिकारी इसे पढ़ाएंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के CM राइज स्कूलों में बाल वाटिका का भी शुभारंभ किया जाएगा। आपको बता दें मध्यप्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति के तहत काम कर रही है।

बस्तों के बोझ से छुटकारा मिलेगा

स्कूल छात्रों के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा बड़ी घोषणा की गई है। जिससे उन्हें बस्तों के बोझ से छुटकारा मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ मूल्यांकन की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वार्षिक परीक्षा के बदले गतिविधियों पर सतत मूल्यांकन के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। साथ ही रटने वाली व्यवस्था समाप्त होगी। सीखने और सिखाने पर जोर दिए जाने का भी प्रयास किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग की स्थापना दिवस पर शिक्षा के अधिकार और मानव अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में यह महत्वपूर्ण बात कही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम