Nai Shiksha Niti: मध्य प्रदेश में बिना मान्यता के संचालित नहीं होंगे निजी स्कूल, जेडी व डीइओ देंगे प्रमाणपत्र
Nai Shiksha Niti: मध्य प्रदेश में बिना मान्यता के संचालित नहीं होंगे निजी स्कूल, जेडी व डीइओ देंगे प्रमाणपत्र

Nai Shiksha Niti: मध्य प्रदेश में बिना मान्यता के संचालित नहीं होंगे निजी स्कूल, जेडी व डीइओ देंगे प्रमाणपत्र। प्रदेश के धार, डिंडौरी व इंदौर के निजी स्कूलों में बिना मान्यता के विद्यार्थियों को प्रवेश देने का मामला सामने आया है। कलेक्टर के निरीक्षण में इसका खुलासा होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने निजी स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। अब कोई भी निजी स्कूल बिना मान्यता और मान्यता नवीनीकरण कराए संचालित नहीं हो सकेंगे।
इसका निरीक्षण कर संयुक्त संचालक (जेडी) व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डीपीआइ को प्रमाण पत्र देंगे। डीपीआइ ने निजी स्कूलों को मान्यता देने के मामले में भी सख्त नियम बनाए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन स्कूलों की मान्यता समाप्त हो गई है, अब वे विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दे सकते हैं। भोपाल के भी ऐसे स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
धार, डिंडौरी व इंदौर जिले में मान्यता समाप्त होने के बाद निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रवेश देने का मामला सामने आया है। इसे देखते हुए मान्यता से संबंधित नियम सख्त किए जाएंगे। जेडी व डीईओ इसका प्रमाणपत्र देंगे।








