
Muthoot Finance में लूटी गई सोने की चेन को गिरवी रखकर बदमाश ने खरीदी की और मौज मस्ती में रुपए उड़ा दिए मुथूट फाइनेंस में लूटी गई सोने की चेन को गिरवी रखकर बदमाश ने दो टीशर्ट और एक जूड़ी जूते खरीदे। बाकी बचे पैसों को मौजमस्ती में उड़ा दिया। ऐसे बदमाश को शालीमार बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो बुराड़ी पुलिस का घोषित बदमाश है। आरोपी की पहचान अर्जुन भाटी उर्फ पवन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की है। आरोपी पहले स्नैचिंग, चोरी और हथियार रखने के 31 मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते सोमवार को शालीमार बाग पुलिस को बीडब्ल्यू-ब्लॉक इलाके में एक महिला से सोने की चेन लूटने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब वह अपने घर की ओर जा रही थी। दो व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल पर पीछे से आए और उसकी सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की। अपने हयूमैन सॉर्से की भी सहायता लेकर कई संदिग्धों से पूछताछ की। काफी मशक्कत के बाद आरोपी अर्जुन के ठिकानों पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने सहयोगी के साथ मुथूट फाइनेंस में छीनी गई सोने की चेन को गिरवी रख दिया और 62 हजार रुपये ले लिये थे।
पैसे से उन्होंने महंगे टी-शर्ट और ब्रांडेड जूते खरीदे। उसकी निशानदेही पर, 02 टी-शर्ट और एक जोड़ी जूते, जो मुथूट फाइनेंस में छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।








